माननीय मुख्यमंत्री - श्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को सुल्तानपुर में 271 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया गया।
जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 500 बेड का अस्पताल बनवाया जायेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मुसीबत की घड़ी में उपचार के लिए लखनऊ,दिल्ली , मुम्बई आदि देश के विभिन्न राज्यों, शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, सुल्तानपुर से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का जहाज भी उतारा जाएगा। यह गौरव भी सुल्तानपुर को प्राप्त होगा।
एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक कलस्टर से सुल्तानपुर का विकास कई गुना आगे बढ़ेगा। जिसमें यहां के नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। इसी क्रम में छोटी से बड़ी 43.33 करोड़ की लागत से अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य के होनहार छात्रों को टैबलेट देने का वादा किया और इस योजना को तेजी से उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। तथा मुख्यमंत्री जी ने लोगो को संबोधित करते हुए योजनाओं को दिवाली का उपहार बताया।
No comments:
Post a Comment