Saturday, October 23, 2021

सुल्तानपुर 271करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास...

माननीय मुख्यमंत्री - श्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को सुल्तानपुर में 271 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास किया गया।

जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 500 बेड का अस्पताल बनवाया जायेगा। वहीं मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मुसीबत की घड़ी में उपचार के लिए लखनऊ,दिल्ली , मुम्बई आदि देश के विभिन्न राज्यों, शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।


पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लाभ
 मुख्यमंत्री ने बताया की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, सुल्तानपुर से होकर गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का जहाज भी उतारा जाएगा। यह गौरव भी सुल्तानपुर को प्राप्त होगा।
एक्सप्रेस-वे से औद्योगिक कलस्टर से सुल्तानपुर का विकास कई गुना आगे बढ़ेगा। जिसमें यहां के नौजवानों को रोजगार भी मिलेगा। इसी क्रम में छोटी से बड़ी 43.33 करोड़ की लागत से अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास किया।


 मुख्यमंत्री ने राज्य के होनहार छात्रों को टैबलेट देने का वादा किया और इस योजना को तेजी से उपलब्ध कराने के लिए कार्यवाही को तेज गति से आगे बढ़ा रही है। तथा मुख्यमंत्री जी ने लोगो को संबोधित करते हुए योजनाओं को दिवाली का उपहार बताया।

Saturday, February 13, 2021

घर बैठे ऑनलाइन खोलें अपना डिजिटल सेविंग अकाउंट

 इंड‍िया पोस्‍ट पेमेंट्स बैंक या आईपीपीबी (India Post Payments Bank/IPPB) भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसमें उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है। खास बात है कि  इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक आम आदमी के लिए एक सुलभ और किफायती बैंक है क्योंकि इसे डाक विभाग के विशाल नेटवर्क का लाभ मिलता है.

आईपीपीबी में Digital Saving Account खोलने के लिए जरुरी बातें

1. आपकी उम्र कम से कम 18 साल होने चाहिए।

2. 12 महीने के अंदर KYC की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए आपको पोस्ट ऑफिस या फिर चेक पॉइंट में अपने डॉक्युमेंट जमा कराने होंगे.

3. KYC की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका Digital Saving Account, Regular Saving Account में अपग्रेड हो जाता है.

अकाउंट खोलने के लिए प्रोसेस 

1. गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आईपीपीबी ऐप (IPPB APP) डाउनलोड करें

2. इसके बाद Open Your Account Now पर क्लिक करें

3. इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करें

4. अब आपको PAN नंबर और आधार नंबर की नंबर की जरूरत होगी.

5. निर्देशों का पालन करते हुए सारी जानकारी दर्ज करें.

मौजूदा ग्राहक कैसे करें ऐप का इस्तेमाल 

1.आईपीपीबी के मौजूदा खाताधारकों को IPPB APP में अपना अकाउंट नंबर, कस्टमर आईडी और जन्मतिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

2. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP मिलेगा.

3. इसके बाद एक MPIN सेट कर OTP डालना होगा. इस तरह मौजूदा ग्राहकों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

I P P B मोबाइल ऐप के फीचर्स :

इंड‍िया पोस्‍ट पेमेंट बैंक के खाताधारक आईपीपीबी ऐप के माध्यम से आसानी से कई तरह के ट्रांजैक्शंस पूरे कर सकते हैं. इसके जरिए आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं, फंड ट्रांसफर कर सकते हैं और दूसरे फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस कर सकते हैं.

1. अकाउंट बैलेंस की जानकारी

2. बैंक स्टेटमेंट के लिए रिक्वेस्ट

3. चेक बुक के लिए रिक्वेस्ट

4. चेक का पेमेंट रोकने के लिए रिक्वेस्ट

5. बैंक नेटवर्क के अंदर फंड ट्रांसफर

6. दूसरे बैंक अकाउंट में फंड ट्रांसफर

7. बिजली, पानी और यूटिलिटी बिलों का पेमेंट

8. मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज 







Friday, February 12, 2021

वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम जोड़ना

वोटर लिस्ट में नाम जोड़ना। 
अगर आप वोटर लिस्ट में ऑनलाइन नाम जोड़ना चाहते हैं। तो हम आप को कुछ आसान से स्टेप में बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप खुद अपना नाम या अपने किसी बच्चे (18) का नाम जोड़ सकते है।
आप को बतायें की ये प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।
इसमें आप को कही भी जाने और भाग दौड़ की जरूरत नही है।
आप का जादा समय न व्यर्थ करते हुए अपने मुख्य टॉपिक पे आते है।
दरअसल आप को बता दे की आप जिस भी व्यक्ति का आवेदन करना चाहते है उसकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए।
जरूरी दस्तावेज 
आधार कार्ड, 10th की मार्कशीट ,और परिवार के किसी भी सद्स्य का वोटर कार्ड
सबसे पहले अपने Play Store पे जाएं और VOTER helpline सर्च कर के app को इंस्टाल कर ले।

ऐप को ओपन करने पर आप को लॉगिन करने का ऑप्शन आयेगा। जिसे आप स्किप भी कर सकते है।
और न्यू यूजर पे tap कर के लॉगिन कर सकते है।

इसके बाद कुछ ऐसा पेज खुल के सामने आएगा।
जिसमे आप को FORMS corner पे क्लिक करना होगा।

जिसमे आप को  (apply online new) ऑप्शन पे क्लिक करना होगा ।
उसके बाद न्यू पेज में फॉर्म ओपन होगा जिसे आप को अपने डॉकमेंट के अनुसार भरना है। पूछी गई सारी जानकारियां सही सही से भरे ताकि आप का आवेदन रिजेक्ट न हो।
नोट:  सारी जानकारियां अपलोड किए गए दस्तावेज से मैच करती हो।
फॉर्म सबमिट की करने पर आप को एक रिफ्रेंस id मिलेगी जिसेसे आप अपने आवेदन के स्थिति को जान पाएंगे।
फॉर्म सबमिट करने पर कुछ दिनों में BLO appointment से वेरिफाई होता है अगर आप के दस्तावेज अपलोड किए गए दस्तावेज से मैच करता है तथा भरे गए सभी जानकारियां सही पाई गई तो आप का आवेदन पत्र स्वीकार कर लिया जाता है इस तरीके से आप का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो जायेगा ।
अपने आवेदन की स्थिति कैसे देखे:
एप्प को अपने करे और नीचे 👇EXPLORE के ऑप्शन को क्लिक करे।

इसके बाद आप को( Status of application) पे क्लिक करना होगाा। 
और अपनी रिफ्रेंस I'd डाल के चेक कर सकते है।👇
आशा करते है हमारे आर्टिकल आप को फॉर्म भरने में जरूर सहयोगी होंगे। 
                      
                         THANKYOU

क्या आप के खाते में नहीं आ रहे हैं किसान सम्मान निधि के पैसे ? ऐसे पाएं समाधान :

 प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को जिनके नाम पर 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि हैं, उनको प्रत्येक वर्ष 6000 रुपए तीन किस्तों में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसके लिए भारत सरकार के पोर्टल पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। आधिकारिक पोर्टल पर जाने के लिए क्लिक करें।

• यदि आपने पहले आवेदन किया हो और आपकी किस्त नहीं आ रही हो तो आप इस पोर्टल पर उसकी स्थिति को आपने मोबाइल नंबर ,आधार नंबर या आपने बैंक एकाउंट नंबर को इंटर करके चेक कर सकते हैं। आपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए क्लिक करें।

• यदि आपका आवेदन रिजेक्ट हो गया हो तो आप को दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता है। पंजीकरण फार्म को भरते समय ध्यान रखें की सभी जरूरी जानकारियां जैसे आधार नंबर, खसरा नम्बर आदि जानकारियां किसान बही के अनुसार सही सही भरें तथा बैंक खाता संख्या को भी आईएफएससी कोड के साथ भरना अनिवार्य है।नया पंजीकरण करने के लिए क्लिक करें।
नोट: यदि आप  को स्टेटस pending for approval at district / state level शो कर रहा हो तो आपको उसके लिए अपने और पत्नी की आधार कार्ड की स्वहस्ताक्षरित फोटो कॉपी ,खसरा खतौनी विवरण और बैंक पासबुक फोटो कॉपी लेकर अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय में संपर्क करें। 




सुल्तानपुर 271करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास...

माननीय मुख्यमंत्री -  श्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से दिनांक 23 अक्टूबर 2021 को सुल्तानपुर में 271 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कालेज क...